google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक मिश्रा ने महिलाओं से कहा, छत्तीसगढ़ को और मजबूत करने मोदी से करेंगे निवेदन...

Dec 29, 2023
1 min read




































रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 के तहत गुरुवार को राजधानी के ज़ोन 7 दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन करेंगे कि वे छत्तीसगढ़ को और मजबूती प्रदान करें। अभी हमने 54 सीट दी है, आगे लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीट भी देंगे।

उल्लेखनीय है कि विधायक मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र में लग रहे शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों को जानकारी देने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा केंद्र और राज्य की डबल इंजन वाली सरकार देश के लोगों खासतौर पर महिलाओं को सक्षम बनाने क्या सोच रही है और किस तरह से योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है, इन तथ्यों से भी अवगत करा रहे हैं।

विधायक मिश्रा ने गुरुवार को भी उपस्थित जनसमूह को बताया कि देश में महिलाओं को सबल बनाने के साथ ही उनकी सुविधाओं, स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को एक साथ लागू किया है, जिसके विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पूरा कराया जा रहा है। इस यात्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उज्जवला योजना, महतारी वंदन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी से महिलाओं को अवगत कराया जा रहा है और उसका लाभ दिलाने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html