विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भोकलूडीह में 'सेवा सेतु' शिविर में हुए शामिल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
बसना। क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शासन के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत भोकलूडीह के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में क्लस्टर स्तरीय ‘सेवा सेतु’ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और शिविर के माध्यम से इनका पूरा लाभ उठाएं।
संबोधन के बाद विधायक ने राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत और महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त हर एक आवेदन को गंभीरता से लिया जाए। मौके पर हल होने वाली समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे उपस्थित: -
इस आयोजन में जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, कंवलजीत छाबड़ा, कैलाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, दिनेश अग्रवाल, नारायण ध्रुव, विमला बेहरा, सीताराम सिन्हा, जगत दीवान, लक्ष्मी लाल ध्रुव, विष्णु साहू, मनमीत सिंह छाबड़ा, खेमराज अग्रवाल, अशोक साहू, मनोज ठाकुर, चेतना साहू, विनोद बारिक, लक्ष्मण प्रधान, निरंजन यादव, लक्ष्मण सराफ, सत्यवान साहू, रंजन प्रधान, शिवचरण साहू, विजय पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments