google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना के गढ़फूलझर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर साहिब पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और भाजपा महामंत्री अजय जामवाल.....

57 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

बसना: छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़फूलझर में स्थित ऐतिहासिक और पावन गुरुद्वारा नानक सागर साहिब इन दिनों आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है। इसी क्रम में हाल ही में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने इस धार्मिक स्थल का दौरा किया। यहाँ पहुँचकर दोनों प्रमुख नेताओं ने नवनिर्मित भव्य गुरुद्वारा परिसर का सघन निरीक्षण किया, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

भव्य निर्माण और सेवा परंपरा का अवलोकन -

गढ़फूलझर आगमन पर स्थानीय सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और क्षेत्रवासियों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और अजय जामवाल ने गुरुद्वारा भवन के निर्माण कार्यों, परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात दोनों दिग्गजों ने आम श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसादी भी ग्रहण की, जो यहाँ की अनूठी सेवा भावना को दर्शाता है।

आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा गढ़फूलझर: डॉ. संपत अग्रवाल -

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फूलझर की धरा प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श से पवित्र हुई है। यह स्थान केवल एक धार्मिक केंद्र भर नहीं है, बल्कि यह त्याग, समानता, सर्वधर्म समभाव और मानवता की सेवा का जीवंत उदाहरण है।


उन्होंने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए संदेश आज भी संपूर्ण मानवता को सही दिशा दिखा रहे हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि गढ़फूलझर गुरुद्वारा नानक सागर साहिब को और अधिक भव्यता दी जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और यह पावन स्थल आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से उभर सके।

समाज को एकजुट रखती है गुरुद्वारों की परंपरा: अजय जामवाल -

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गढ़फूलझर के ऐतिहासिक महत्व और सिख परंपरा की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों में संचालित होने वाली लंगर व्यवस्था समाज को आपस में पिरोकर रखने का एक सशक्त माध्यम है। नवनिर्मित गुरुद्वारा परिसर का यह नया स्वरूप अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी है, जो आने वाली युवा पीढ़ी को हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़े रखेगा।

गरिमामयी उपस्थिति -

इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान जत्थेदार सेवादार बाबा साहेब सिंह, जत्थेदार सेवादार रायपुर पाली वीर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन.के. अग्रवाल, जिला आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत बसना उपाध्यक्ष मोहित पटेल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कामेश बंजारा, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, रामचंद्र अग्रवाल, भाजपा बसना कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, एल्डरमैन विकास बाधवा, पार्षद राकेश डड़सेना, जिला मीडिया प्रभारी विजय पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा, सरपंच त्रिलोचन भोई (पठियापाली), बसना सिख समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह सलूजा, गढ़फूलझर सरपंच, हरजिंदर सिंह हरजू, हरभजन सिंह, अर्जुन सिंह, चरणजीत छाबड़ा, मुखविंदर सिंह, गुलशन बाधवा, देवेंद्र सिंह, सारंगढ़ रोमी सलूजा, जसविंदर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html