google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लगातार जिला दौरे और आमजन के बीच सक्रियता से प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बने चर्चा का केंद्र....

42 minutes ago
3 min read
  • सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक—जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

  • शाम से देर रात तक चली समीक्षा बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

सक्ती/रायपुर। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शनिवार को सक्ती कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक शाम से शुरू होकर देर रात तक चली। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, आमजन को मिल रही सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाएं और प्रशासनिक व्यवस्था आम जनता की सुविधा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या जनता को परेशानी होने की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं का धरातल पर प्रभाव सुनिश्चित करें और आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करें। जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करे।

लगातार सक्ती जिले के दौरे से बढ़ी सक्रियता

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की कार्यशैली इन दिनों सक्ती जिले में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रभारी मंत्री बनने के बाद वे नियमित रूप से अपने प्रभार जिले का दौरा कर रहे हैं। लगातार क्षेत्रों में पहुंचकर वे आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधे संवाद कर रहे हैं। जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी लगातार मौजूदगी और गांव-गांव तक पहुंचने की सक्रियता से आमजन में यह संदेश गया है कि प्रभारी मंत्री केवल कागजी समीक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वयं धरातल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और योजनाओं की वास्तविक स्थिति देख रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में भी बढ़ी चर्चा

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की लगातार बढ़ती सक्रियता अब राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन रही है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में यह माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव डाल सकती है। विशेषकर युवा नेतृत्व, लगातार जनसंपर्क और सतनामी समाज में उनके प्रभाव को लेकर राजनीतिक विश्लेषण तेज हो गया है। सक्ती जिले में अनुसूचित जाति समाज की महत्वपूर्ण संख्या को देखते हुए गुरु खुशवंत साहेब की सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं भी सुनने को मिल रही हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सक्ती जिले की तीनों विधानसभा सीटों—सक्ती, जैजैपुर और चंद्रपुर—में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाने में गुरु खुशवंत साहेब की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।


वहीं राजनीतिक चर्चाओं में यह बात भी सामने आ रही है कि विपक्षी खेमे में गुरु खुशवंत साहेब की लगातार सक्रियता को आगामी चुनाव के लिहाज से चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। एक युवा मंत्री के रूप में उनकी प्रशासनिक सक्रियता, लगातार जनसंपर्क और समाज के बीच मजबूत पकड़ उन्हें राजनीतिक रूप से अलग पहचान दे रही है। हालांकि चुनाव में अंतिम निर्णय जनता के हाथ में होगा, लेकिन वर्तमान में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सक्रिय कार्यशैली ने सक्ती जिले की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html