google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिंदी दिवस पर योगी आदित्यनाथ, विष्णु देव साय और अन्य सीएमों का संदेश...

Sep 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही आह्वान किया है कि हिंदी को ज्ञान, शासन, तकनीक और नवाचार की भाषा के रूप में और सशक्त बनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "हिंदी दिवस की सभी हिंदी प्रेमियों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है। आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग के लिए संकल्पित हों।"


















दिल्ली की रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "हिंदी हमें जोड़ती है। मन से मन को, जन से जन को, परंपरा को तकनीक से और भारत को विश्व से, सभ्यता से लेकर साहित्य तक, स्वतंत्रता से संविधान सभा तक, हिंदी ने भारत की चेतना को स्वर दिया है। आज वही हिंदी तकनीक, नवाचार और नई पीढ़ी के संवाद के साथ नए विस्तार की ओर बढ़ रही है। हिंदी हमारी जड़ों की भाषा है और भविष्य भी है। आइए, हिंदी को ज्ञान, शासन, तकनीक और नवाचार की भाषा के रूप में और सशक्त बनाएं। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"


राजस्थान के मुख्यंमत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "सभी प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हिंदी भाषा हमारे संस्कारों, भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह विविधताओं से भरे हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसकी समृद्धि और गौरव को आत्मसात कर सकें।"


अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर लिखा, "हिंदी ने भारत की विविध भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को और सशक्त बनाएं। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी भाषा हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति का सहज और सशक्त माध्यम है। यह हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ देश की विविध भाषाओं और बोलियों के बीच आत्मीयता का सेतु भी बनाती है। आइए, हिंदी पर गर्व करें, इसके प्रयोग को बढ़ाएं और इसे ज्ञान, विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के साथ विकसित भारत की सशक्त भाषा बनाएं।"


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, "हिंदी की खूबसूरती शायद इसी में है कि इसमें कबीर की निर्भीकता भी है, तुलसी की भक्ति भी, प्रेमचंद की संवेदना भी और दिनकर की हुंकार भी। समय के साथ हिंदी ने भारत के बदलते समाज, विचार और जीवन को अपनी अभिव्यक्ति दी है।


हिंदी दिवस पर इस जीवंत परंपरा को नमन।" राजस्थान की उप मुख्यंत्री दिया कुमारी ने एक्स पोस्ट में कहा, "आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी हमारी आत्मीय अभिव्यक्ति, साहित्यिक समृद्धि और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। हिन्दी देश के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को आपसी प्रेम, संवाद एवं एकता के सूत्र में जोड़ती है। हिन्दी का विकास और संवर्धन हमारी साझा जिम्मेदारी है।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html