google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाथरूम में फंदे पर मिला शव, विवाहिता की संदिग्ध मौत...

Aug 15
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में रात को महिला का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतिका की पहचान सुलोचना पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।


दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव परिजनों के अनुसार सुलोचना का शव घर के बाथरूम में लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। जब परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है।


रीवा की रहने वाली थी सुलोचना जानकारी के अनुसार सुलोचना मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के धोघम गांव की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी कोरबा निवासी उमेश पटेल से हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे। इनमें एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि उनकी 6 साल की एक बेटी है। पति उमेश पटेल कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं।


भाई ने लगाया हत्या का आरोप मृतिका के भाई सियाराम पटेल ने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए पति उमेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सियाराम का कहना है कि सुलोचना ने फोन पर उसे बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से बातचीत करता है और उसके साथ मारपीट भी करता है। भाई ने इन्हीं बातों के आधार पर बहन की मौत को हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पति उमेश पटेल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पति ने आरोपों को बताया गलत


उमेश पटेल का कहना है कि उनके और पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था और उन्होंने कभी भी सुलोचना के साथ मारपीट नहीं की। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर जाने के दौरान सुलोचना ने उनसे कहा था कि "तुम हमको नहीं पाओगे", लेकिन उन्होंने इसे मजाक समझा था। उमेश ने दूसरी महिला से बातचीत करने के आरोपों को भी गलत बताया। शरीर पर मिले निशानों को लेकर उन्होंने कहा कि ये निशान 15 तारीख को बर्तन धोते समय चूड़ी लगने के कारण आए थे।


दूसरे बच्चे को लेकर तनाव की बात पति उमेश ने पुलिस को यह भी बताया कि सुलोचना एक और बच्चा चाहती थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी। उनके अनुसार इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विवाहिता की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html