google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

माओवादी डंप का खुलासा, रायफल, लॉन्चर, ग्रेनेड और जिंदा कारतूस जब्त...

35 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्च और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप का पता चला। सुरक्षा बलों ने डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की है।

















जानकारी के अनुसार, थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप के बारे में पता चला। सुरक्षा की दृष्टि से डिमाइनिंग प्रक्रिया के तहत इलाके की जांच की गई, जिसके बाद हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ इस डंप को छिपाकर रखने वाले लोगों और इससे जुड़े अन्य माओवादी नेटवर्क की पतासाजी की जा रही है।


सुरक्षा बलों को बरामद डंप से एक SLR/LMG रायफल, एक INSAS रायफल और एक .315 बोर बंदूक मिली है। इसके अलावा दो BGL लॉन्चर और 17 BGL सेल भी बरामद किए गए हैं। तलाशी के दौरान एक चाइना हैंड ग्रेनेड भी मिला। हथियारों के साथ बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और मैगजीन भी बरामद हुई हैं। इनमें 49 SLR राउंड, .315 बोर के 15 राउंड और 15 BGL कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा चार SLR मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने मौके से अन्य सामग्री और उपकरण भी जब्त किए हैं।


सितंबर 2026 में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग अभियानों के दौरान माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए जा चुके हैं। 20 सितंबर को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की गई थी। इसी तरह 16 सितंबर को थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 49 जिंदा राउंड बरामद हुए थे। तलाशी अभियान में करीब 8 किलोग्राम जिलेटिन, वॉकी-टॉकी तथा अन्य टूल्स और उपकरण भी मिले थे।


10 सितंबर को थाना मिरतुर क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल में अलग-अलग स्थानों से नॉन इलेक्ट्रिकल वायर के सात बंडल, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए थे। वहीं 1 सितंबर को थाना भोपालपटनम क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल में माओवादी डंप से एक 12 बोर देशी कट्टा, एक BGL लॉन्चर, आठ BGL सेल और 12 बोर के 10 जिंदा राउंड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई थी। लगातार हो रही इन बरामदगियों से सुरक्षा बलों की सर्चिंग और डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान जंगलों में छिपाए गए माओवादी डंप तक पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। बेदरे क्षेत्र से बरामद हथियारों को लेकर भी सुरक्षा बल आगे की जांच और पतासाजी में जुटे हुए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html