google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'मन की बात': पीएम मोदी ने की 'हर घर मुनगा' अभियान की तारीफ, सीएम ने की विकास कार्यों की घोषणा....

3 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर/कांकेर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

















कुपोषण के खिलाफ 'हर घर मुनगा' अभियान -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक बदलावों और नवाचारों को ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान कुपोषण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ की लड़ाई को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। मुनगा (सहजन) सहज उपलब्ध होने के साथ-साथ आयरन और अन्य पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अपने घरों में मुनगा का पौधा लगाने और इसके फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।


'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के नवाचारों की गूंज -

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। सितंबर को 'पोषण माह' के रूप में रेखांकित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के 'हर घर मुनगा' अभियान की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक, मल्हार के ऐतिहासिक ताम्रपत्र और कोरिया जिले के ‘5 प्रतिशत जल संचय मॉडल’ की सराहना की जा चुकी है, जो दिखाता है कि छोटे स्थानीय प्रयास भी व्यापक बदलाव ला सकते हैं।


नक्सल प्रभाव से निकलकर विकास की राह पर बस्तर -

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर और बस्तर का क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति, जवानों के अदम्य साहस और जनता के सहयोग से अब यह अंचल नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय का माहौल था, वहां अब शांति, विश्वास और विकास नजर आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।


लामकन्हार को 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात -

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लामकन्हार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन (15 लाख), प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन (37 लाख), छोटे पारा में सीसी रोड (18 लाख) तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पुस्तकालय व प्रयोगशाला (15 लाख) का निर्माण शामिल है।


'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण -

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अमरूद का पौधा लगाया और आमजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html