'मन की बात': विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का 138वां एपिसोड...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 138वीं कड़ी को लेकर रविवार को बसना विधानसभा क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने कार्यालय परिसर में स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से इस प्रसारण को सुना।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' अब केवल एकतरफा संवाद नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के हर हिस्से में हो रहे सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और आम जनता की भागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर लाने का एक जीवंत माध्यम बन चुका है।

विधायक ने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जाहिर की कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के 'हर घर मुनगा' अभियान का खास तौर पर जिक्र करते हुए उसकी तारीफ की। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री के मुख से प्रदेश की उपलब्धियों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा वैश्विक पटल पर होती है, तो यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए बेहद गर्व का क्षण होता है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने 'Gen-Z' यानी आज की युवा पीढ़ी की नई सोच और राष्ट्र निर्माण में उनकी ऊर्जा को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे लोगों के असाधारण प्रयासों को देश के सामने लाकर पीएम ने हर नागरिक में नया जोश भरा है। संबोधन के अंत में डॉ. अग्रवाल ने बसना क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और आमजनों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'सशक्त भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, महामंत्री सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, उपाध्यक्ष दिलीप साव, वरिष्ठ नेता रामचंद्र अग्रवाल, विजय पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, एल्डरमैन विकास बाधवा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, खेमराज अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र राज सिंह, पार्षद मुजम्मिल कादरी, सुखदेव दास वैष्णव, सोनू छाबड़ा, रेमड़ा सरपंच सोहन पटेल, नवीन भट्ट, प्रमीत साहू, विष्णु पटवा, निज सचिव नरेंद्र बोरे, मुकेश मित्तल, आयुष डड़सेना, बूथ अध्यक्ष साहिब लाल और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments