google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कलंकित हुआ ममता का रिश्ता, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी से कराया दुष्कर्म.....

Aug 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया स्थित एक गांव में 26 जून की शाम एक मां ने अपना पाप छुपाने के लिए अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घिनौना कांड करवा दिया | महिला ने बेटी को दुकान भेजने के बाद अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया था, दुकान से लौटी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और पिता को बताने की बात कही, पोल खुलने के डर से मां ने प्रेमी को उकसाकर बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया और खुद उसमें सहयोग किया, पीड़ित पिता के कोर्ट जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है |


पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि गांव में पत्नी और बेटी रहते थे | 26 जून की शाम मां ने सामान लाने के बहाने बेटी को दुकान भेजा और प्रेमी तसव्वुर को बुला लिया | बेटी जब अचानक घर लौटी, तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, बेटी ने जब मुंबई में रह रहे पिता से शिकायत करने की बात कही, तो मां ने पहले उसे डराया-धमकाया, इसके बाद उसने प्रेमी से कहा कि जो उसके साथ करता है वही बेटी के साथ करे ताकि वह चुप रहे | आरोपी प्रेमी तसव्वुर ने नाबालिग को पटककर दुष्कर्म किया, जिसमें मां ने पूरा साथ दिया | घटना के बाद आरोपी मां प्रेमी के साथ फरार हो गई, बेटी ने मुंबई में पिता को पूरी बात बताई | गांव लौटे पिता ने पहले थाने और आला अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया | अब कोर्ट के आदेश पर मिश्रौलिया पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html