google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर): जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी और बिक्री करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में इंजेक्शन, एक स्कूटी और मोबाइल फोन समेत कुल 53,200 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।



















मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई -

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को थाना चिरमिरी पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि टिकरापारा बड़ा बाजार का रहने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस ने कालीबाड़ी काली मंदिर के पास रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशीष जायसवाल (उम्र 38 वर्ष, निवासी टिकरापारा बड़ा बाजार, चिरमिरी) के रूप में हुई।


स्कूटी की डिक्की से बरामद हुए प्रतिबंधित इंजेक्शन -

शक के आधार पर जब आरोपी की जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG 16 CJ 3523) की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में रखे काले रंग के प्लास्टिक थैली से अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।


बरामद सामग्री का विवरण:


  • Rexogesic Buprenorphine Injection IP: 26 नग

  • Avil Pheniramine Injection IP: 26 नग

  • कुल इंजेक्शन: 52 नग (कीमत करीब 18,200 रुपये)

  • अन्य जब्ती: घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी (कीमत करीब 25,000 रुपये) और एक मोबाइल फोन (कीमत करीब 10,000 रुपये)।

  • कुल जप्त सामग्री का मूल्य: ₹53,200


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल -

पुलिस ने आरोपी आशीष जायसवाल के खिलाफ थाना चिरमिरी में NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद 17 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, सउनि चित्रभान सिंह, प्रधान उप निरीक्षक विजय सिंह गोंड, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद और सैनिक रामजी गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html