google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

महासमुंद: तीजा पर्व पर मायके जा रही महिला बस स्टैंड से गायब....

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- तीजा पर्व के लिए मायके जाने निकली एक महिला के रास्ते से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के लापता होने की शिकायत महासमुंद थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला 12 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे अपने बेटे के साथ महासमुंद बस स्टैंड पहुंची थी। बेटे ने अपनी मां को तीजा पर्व के अवसर पर मायके जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ा और वापस घर लौट गया।




















इसके बाद परिजनों ने महिला से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मायके पक्ष से जानकारी लेने पर पता चला कि महिला वहां भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के स्थानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, महिला तीजा पर्व के लिए अपने मायके जा रही थी। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर 14 सितंबर 2026 को महासमुंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 140(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html