महासमुंद : ग्रामीणों ने खत्म किया चक्काजाम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद जिले के झलप में आज सड़क की बदहाली को लेकर चक्काजाम किया गया है, यह चक्काजाम नेशनल हाइवे क्रमांक 53 फोरलेन पर किया गया, जिसके बाद नेशनल हाइवे पर पूरी तरह ट्रकों का जमावड़ा लग गया | वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई, जानकारी के अनुसार, झलप से बागबाहरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पिछले करीब एक से डेढ़ माह से खराब है | सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं | छिलपावन के पास सड़क के गड्ढों में ट्रक फंस जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया | ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर वे लगातार प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं | इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है, चक्काजाम करीब एक घंटे तक चला, उसके बाद मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया | लेकिन इस बीच एक गंभीर सवाल यह भी है कि क्या आम नागरिकों को अब अपनी मांगे मनवाने के लिए सडकों पर ही आन्दोलन करना पड़ेगा क्या ? देश भर लगातार देखा जा रहा है कि अपनी मांग मनवाने लोग आन्दोलन कर सड़कों पर आ रहे हैं, जिसके बाद ही कहीं उनकी समस्या का समाधान हो पा रहा है |





.jpg)








Comments