google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर.....

Sep 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- ग्राम रजकट्टी नदी से ट्रैक्टर में रेत लेकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी | इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक नीचे गिरकर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं | वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया | पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है |




















प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शेर वार्ड नंबर 10, महासमुंद निवासी केशो निषाद 16 सितंबर 2026 की दोपहर गांव के ही संतोष कुमार साहू के ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GQ 0161 से रेत लेने ग्राम रजकट्टी नदी गए थे, जहाँ रेत लादकर वापस ग्राम शेर लौटते समय रास्ते में गांव के हेमलाल यादव और जगेश्वर दीवान भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए | इसके बाद दोपहर करीब 01:55 बजे वह जैसे ही ट्रैक्टर ग्राम कनेकेरा स्थित होटल पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे फिंगेश्वर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 06 HV 5460 के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी |


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे हेमलाल यादव और जगेश्वर दीवान नीचे गिर पड़े, इस दौरान जगेश्वर दीवान ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं जबकि हेमलाल को कोई चोट नहीं आई, वहीँ हादसे के तुरंत बाद घायल जगेश्वर को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सोहम अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है | वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला, जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक CG 06 HV 5460 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html