google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

असंतुलित होकर सड़क पर पलटी एलपीजी टैंकर, विस्फोट होने से लगी आग...

Dec 31, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी - मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित ओवर ब्रिज के तीव्रमोड़ के ऊपर पटना से प्रयागराज की तरफ जा रही एक एलपीजी टैंकर एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो ख़सड़क पर पलट गई। इस दौरान टैंकर में बुरी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर घंटों राहत कार्य में जुटी रही। लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया।


अंततः फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल से वापस लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पर ही लोगों को रोक दिया थी। इस मौके पर इंडियन ऑयल के एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे लेकिन उनको भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस द्वारा आसपास के दुकानदारों का दुकान बंद करवाते हुए रखौना गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। आग की लपटें देखकर पुलिस प्रशासन भी एक किलोमीटर दूर भाग खड़ी हुई।


दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक सुल्तानपुर निवासी राजेश पाल ने बताया कि इस टैंकर में 17 टन गैस भरा हुआ है। जो पटना से प्रयागराज के लिए जा रही थी कि टैंकर के सामने अचानक आई एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई और टेंकर में आग लग गई। आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। रखौना गांव के ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़ मवेशियों को लेकर दूर भाग रहे हैं। वहीं बूढ़े से लेकर बच्चे जवान रोते बिलखते भाग रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html