बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, किसान को भारी आर्थिक नुकसान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पेंड्रा :- मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदर्री अंतर्गत बीजाडांड गांव में अचानक गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के दौरान मवेशियों को चराने गया चरवाहा बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, बीजाडांड निवासी किसान मोहर सिंह आयम अपने मवेशियों को लेकर क्षेत्र में गया था।
इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से किसान की 7 गाय और 8 बकरियों समेत कुल 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मवेशियों की मौत का उचित आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।





.jpg)








Comments