google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पामगढ़ में विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित...

2 days ago
2 min read
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जनपद पंचायत पामगढ़ में आयोजित |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पामगढ़/जांजगीर-चांपा :- दिनांक 01.10.2026, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में तथा अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, पामगढ़ के मार्गदर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार, पामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, पामगढ़ के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पामगढ़ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का बी.पी., शुगर, आंख एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।


मंच का संचालन * रामखिलावन दिनकर सचिव भिलौनी* द्वारा किया गया।

पैरा लीगल वालंटियर *कलाराम सांडील* द्वारा शिविर में उपस्थित वरिष्ठजनों को समाज की धरोहर कहा और बताया गया कि बुजुर्ग बोझ नहीं, आशीर्वाद हैं। जिस प्रकार जड़ गहरी होने से पेड़ हरा-भरा रहता है, उसी प्रकार बुजुर्गों के होने से परिवार और समाज मजबूत रहता है। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि उनका सम्मान करें।


वहीं पैरा लीगल वालंटियर * राजेश कुमार कश्यप* ने शिविर में उपस्थित लोगों को NALSA वरिष्ठ नागरिक योजना 2016 एवं माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत जानकारी दी कि संतान सेवा न करे तो SDM न्यायालय में 90 दिन के भीतर 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक भरण-पोषण और धोखे से ली गई संपत्ति की रजिस्ट्री निरस्त कराई जा सकती है। निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु DLSA हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे -

जनपद पंचायत CEO मणिशंकर कौशिक, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, सभापति अश्वनी कुर्रे, सभापति सहरलाल साहू, जनपद सदस्य रामचंद भेड़पाल , जनपद सदस्य प्रतिनिधि जय कुमार साहू, सन्नी यादव, राहुल सिंह, नरेंद्र कुर्रे, पंचायत इंस्पेक्टर पी.एस. पटेल, रामखिलावन दिनकर, सचिव उमेद दिनकर एवं समस्त सचिवगण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ की टीम तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html