google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पितृ पक्ष में लाखों श्रद्धालु करेंगे तर्पण, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग...

Sep 11
2 min read
  • ​पितृ पक्ष में राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के जलस्रोतों नदी, तालाबों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं 'तर्पण घाट' प्रबंधन हेतु अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री एवं प्रशासन को सौंपा ज्ञापन..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

















​26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा पितृ पक्ष, लाखों श्रद्धालु करेंगे तर्पण ​खारून नदी (महादेव घाट) व प्रमुख तालाबों में सघन स्वच्छता, गोताखोर, बैरिकेडिंग एवं महिला चेंजिंग रूम की मांग ​जल प्रदूषण की रोकथाम हेतु 'समर्पित तर्पण वेदी' व 'ग्रीन विसर्जन कुंड' बनाने का दिया सुझाव ​रायपुर (छत्तीसगढ़)।


आगामी 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले 16 दिवसीय पावन पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के दृष्टिगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल मनोज सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री महोदय, नगर निगम आयुक्त/महापौर एवं कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन प्रेषित कर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।


​अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस दौरान राजधानी रायपुर के खारून नदी (महादेव घाट), बूढ़ा तालाब, कंकाली तालाब, तेलीबांधा तालाब सहित प्रदेश भर के प्रमुख सरोवरों में लाखों श्रद्धालु तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही पितरों के निमित्त स्नान एवं तर्पण करते हैं।


​उन्होंने शासन एवं स्थानीय प्रशासन से प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

​सघन स्वच्छता अभियान: सभी नदी तटों और तालाबों से जलकुंभी, सिल्ट व प्लास्टिक कचरे का समय पूर्व शत-प्रतिशत निष्कासन हो तथा घाटों की दैनिक धुलाई व चूना-ब्लीचिंग छिड़काव किया जाए।


  • समर्पित तर्पण घाट व पात्र: मुख्य जलधारा को दूषित होने से बचाने के लिए किनारे पर अलग से तर्पण वेदी तथा फूल, तिल, जौ हेतु पृथक विसर्जन कुंड (ग्रीन डिब्बे) स्थापित किए जाएं।

  • ​सुरक्षा घेरा व गोताखोर: तड़के अंधेरे के समय होने वाले तर्पण को देखते हुए गहरे पानी वाले स्थलों पर फ्लोटिंग बैरिकेडिंग की जाए तथा SDRF/नगर सेना के प्रशिक्षित गोताखोर लाइफ-जैकेट व बोट के साथ तैनात रहें।

  • ​नागरिक सुविधाएं: ब्रह्म मुहूर्त को देखते हुए घाटों पर निर्बाध हाई-मास्ट लाइट, महिलाओं हेतु सुरक्षित कवर्ड चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।


​मनोज सिंह ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि जन-आस्था, नागरिक सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन समय-सीमा के भीतर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं पूर्ण कराएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html