कोरी डैम लूटकांड का पर्दाफाश: 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- 23 सितंबर को कोटा के पर्यटन स्थल कोरी डैम में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ACCU की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कोटा नाका चौक के पास लूटा गया मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments