google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खैरागढ़: हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर सड़कों पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता....

Aug 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- 

खैरागढ़: दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में जिला भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे। हाथों में मशाल और तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। रैली अस्पताल चौक, गोलबाजार और राजीव चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। जय स्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का वाचन किया और कथित अपमान की निंदा करते हुए संबंधित नेताओं से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आचरण राष्ट्रगीत के प्रति अनादर को दर्शाता है। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने आरोप लगाया कि वीडियो में सोनिया गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रगीत के दौरान बातचीत करते और कथित तौर पर गायन रोकने का संकेत देते नजर आए। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, दिनेश वर्मा, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, शशांक ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html