google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को मिलेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट.....

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

लखनऊ:- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, सपा प्रमुख ने कहा है कि सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट दिए जाएंगे | उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है, अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अपनी पार्टी की मंशा साफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है | उन्होंने कहा कि राज्य में सपा सरकार बनने पर पत्रकारों को बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट दिया जाएगा, उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पत्रकारों के साथ भी अन्याय हो रहा है |


पार्टी कार्यालय पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों से मिलने के बाद सपा प्रमुख ने कहा कि उनके सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा, उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों का पूरा सम्मान होगा और उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी | साथ ही सरकारी अस्पतालों में विशेष स्थान बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जाएगा, रेन और बस किराए में छूट से जुड़े मुद्दों को सपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा |


स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम को अब ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के अस्पतालों को ही पूरी तरह बीमार कर दिया है | शाहजहांपुर में साधुओं की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में सच्चे साधु बेहद अपमानित हुए हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपये का जुर्माना बचाने के लिए 10 लाख से ज्यादा के वकील खड़े किए जा रहे हैं और पुलिस बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है |


अखिलेश ने विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 7 हजार करोड़ रुपये में बना, लेकिन 45 किलोमीटर के दायरे में 74 गड्ढे हो चुके हैं | मुख्यमंत्री अपनी ही सड़क अच्छी नहीं बना पा रहे हैं, लखनऊ में बारिश के जलभराव पर उन्होंने कहा कि बजट तो आया लेकिन साफ हो गया, नदियां और नाले साफ नहीं हुए, उन्होंने दावा किया कि आने वाले वक्त में पीडीए (PDA) और जेन-जी (Gen Z) मिलकर बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर देंगे |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html