google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर पार करने वाली अंतरराज्यीय कड़ी का पर्दाफाश....

Sep 5
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरिया छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सूने मकान से हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना चरचा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 4 लाख 92 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, व्हीटीसी कॉलोनी चरचा निवासी तन्मय भण्डारी अपने परिवार के साथ 22-23 अगस्त 2026 को अपने गृह ग्राम दुर्गापुर आसनसोल पश्चिम बंगाल गए हुए थे। इसी दौरान उनके सूने मकान में चोरी की वारदात हुई।


23 अगस्त को पड़ोसी रमेश कुमार ने फोन कर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तन्मय भण्डारी वापस लौटे और देखा कि घर के दरवाजे का सांकल टूटा हुआ था। अंदर रखी आलमारी भी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। चोरी गए सामान में सोने का हार, कंगन, कान की बालियां, अंगूठियां, मांग टीका, बच्चे का लॉकेट, चांदी का कड़ा, पायल और कमरबंध सहित अन्य जेवर शामिल थे। कुल चोरी की कीमत करीब 2 लाख 99 हजार रुपये बताई गई थी।


पीड़ित की शिकायत पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 126/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना चरचा और साइबर सेल की टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को प्रार्थी के पड़ोसी हर्षवर्धन शर्मा और एक अपचारी बालक की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। पूछताछ में दोनों ने 22 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।


पुलिस ने अपचारी बालक की निशानदेही पर चोरी के सामान की बिक्री से मिले 5 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरों को बिक्री के लिए अक्षय बसोर निवासी ग्राम सलका को दिया गया था। अक्षय बसोर ने इन आभूषणों को पटना के सतेन्द्र सोनी के पास बेच दिया था। सतेन्द्र सोनी ने जेवरों के बदले आरोपियों को 1 लाख 33 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत का सोना और 42 हजार रुपये से अधिक कीमत की चांदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में हर्षवर्धन शर्मा, अक्षय बसोर, स तेन्द्र सोनी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को 4 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html