अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक अनूठी पहल संबल सेंटर का सुभारम्भ....
डॉ. एन.के. अग्रवाल के जन्मदिन के सुअवसर पर क्षेत्र को संबल सेंटर की सौगात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
26 सितम्बर का दिन छ.ग. के महासमुंद में यादगार दिन के रूप में जाना जायेगा, बसना क्षेत्र में अग्रवाल नर्सिंग होम के अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए जगदीशपुर रोड (अशोक ऑयल मिल के पास) ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया।

यह नया और आधुनिक चिकित्सा केंद्र मुख्य रूप से दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर उपचार और उनके समग्र विकास को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

इस सेंटर की शुरुआत अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन.के. अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर की गई। उद्घाटन समारोह में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने डॉ. एन.के. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

बच्चों के विकास का होगा वैज्ञानिक आकलन -
'संबल' सेंटर में बच्चों के मानसिक, शारीरिक, व्यावहारिक, संचार, मोटर और सीखने की क्षमताओं की बारीकी से जांच की जाएगी। विशेषज्ञों की टीम प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत स्थिति और जरूरतों को समझने के बाद उनके लिए एक कस्टमाइज्ड थेरेपी और कार्ययोजना (थेरेपी प्लान) तैयार करेगी। इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों को सही मार्गदर्शन और पुनर्वास देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

अब बड़े शहरों की दौड़ से मिलेगी राहत -
अब तक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के इलाज और फिजियोथेरेपी के लिए परिजनों को महानगरों का रुख करना पड़ता था। बसना में ही सर्वसुविधायुक्त सेंटर के खुलने से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। अब क्षेत्र के बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय पुनर्वास सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और जरूरी कदम बताया है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments