google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सांकरा में नवीन शाला भवन का लोकार्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने काटा फीता...

51 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

बसना/सांकरा। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अभियान के तहत बसना विधानसभा क्षेत्र के सांकरा में नवनिर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराते हुए, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ मिलकर नवनिर्मित शाला भवन का फीता काटा और इसे पूरी तरह क्षेत्र के विद्यार्थियों को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शिक्षा से ही संवरेगा ग्रामीण बच्चों का भविष्य -

समारोह को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "यह केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के सुनहरे सपनों को संवारने का एक पवित्र मंदिर है। बसना विधानसभा के हर एक गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचाई देना हमारा संकल्प है।"

उन्होंने विशेष तौर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। यह नया शाला भवन विद्यार्थियों को एक ऐसा प्रेरक और सुरक्षित माहौल देगा, जिससे वे बिना किसी रुकावट के उच्च शिक्षा की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और निरंतर परिश्रम को अपना मूलमंत्र बनाने की सलाह दी।

शासन की नीतियों पर डाली रोशनी -

कार्यक्रम के दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व से जोड़ते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद -

इस अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, सभापति कंवलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, दिनेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, विमला बेहरा, सीताराम सिन्हा, आशा ठाकुर, भारती अग्रवाल, श्याम महावल, महिला मोर्चा अध्यक्ष चेतना साहू, झाड़ूराम परमार, एसडीएम शुभम देव, गोविंद साहू, कमलेश डड़सेना, विजय चौधरी, नारायण ध्रुव, हेमंत ठाकुर, बीईओ लक्ष्मी डड़सेना, अशोक साहू, सर्बिन प्रधान, विरेन्द्र देवता, सुशील मेहेर, निरंजन यादव, प्राचार्य दीपक देवांगन, मंजीत साहू, पत्रकार लोकनाथ खूंटे समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html