google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर.....

2 hours ago
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, बस्तर में जले सात लाख से अधिक दीप....


















  • बारूद की गंध से निकलकर बस्तर में लौट रही महुआ की महक और मेलों-मड़इयों की रौनक- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ....

रायपुर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता ने इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

बारूद की गंध से महुआ की महक तक पहुंचा बस्तर

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पचास वर्षों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनसहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिली है। उन्होंने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने वर्ष 2014 के बाद देश में हुए नीतिगत बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर एक लाख 29 हजार से अधिक हुई हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने तथा एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव, सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इन्हें केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा और निर्णय क्षमता से जोड़कर प्रस्तुत किया।

दीपों की रोशनी में बस्तर के विकास का संकल्प

'आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने भी बस्तर में शांति, विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html