google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस्तर के कुंगारपाल में ग्रामीणों ने वन मंत्री केदार कश्यप के साथ सुना 'मन की बात' का 138वां एपिसोड...

42 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/बस्तर, बस्तर जनपद पंचायत के अधीन आने वाले ग्राम पंचायत कुंगारपाल में रविवार को एक विशेष आयोजन देखने को मिला। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 138वें संस्करण को पूरे उत्साह के साथ सुना। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।


वन मंत्री ने आमजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। 'मन की बात' के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में आ रहे सकारात्मक बदलावों और जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की गई, जिसे लोगों ने पूरे ध्यान से सुना। मंत्री की मौजूदगी से ग्रामीणों का उत्साह भी दोगुना नजर आया।


















इस खास अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html