google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पारिवारिक विवाद में 16 वर्षीय बेटे ने कस्सी से पिता को उतारा मौत के घाट...

Oct 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कैथल/छत्तीसगढ़ :- पुंडरी क्षेत्र के गांव भाणा स्थित एक ईंट भट्ठे पर पारिवारिक विवाद के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के बीच उसके 16 वर्षीय बेटे ने कस्सी से पिता की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ईंट भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि लक्ष्मी प्रसाद का परिवार पुंडरी क्षेत्र के गांव भाणा स्थित सरस्वती ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। परिवार भट्ठे पर ही रह रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।


पुलिस के अनुसार, शुरुआत में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर परिवार का 16 वर्षीय बेटा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने कस्सी उठा ली और अपने पिता पर हमला कर दिया। कस्सी से किया गया वार लक्ष्मी प्रसाद की गर्दन पर लगा। गंभीर चोट लगने के बाद वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों और परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी सुशील प्रकाश के साथ सीआईए कैथल और पुंडरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वारदात की परिस्थितियों और घटनास्थल से मिले तथ्यों को सुरक्षित रखने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों और चोटों की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों और घटना के समय मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है।


जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किस परिस्थिति में 16 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमला अचानक हुआ या विवाद के दौरान किसी अन्य कारण से स्थिति बिगड़ी। मामले में पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


नाबालिग होने के कारण आरोपी से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया भी नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया है। ईंट भट्ठे पर हुई इस घटना के बाद वहां काम करने वाले मजदूरों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html