प्लाईवुड फैक्ट्री में नकली पनीर का अवैध कारोबार, 650 किलो नकली पनीर जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रतिबंधित नकली पनीर (एनालॉग) बनाने का मामला सामने आया है। बीरगांव में प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर बनाई जा रही थी। यहां से पनीर तैयार कर 650 किलो की खेप ओडिशा भेजी जा रही थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने जोरा मॉल के पास पकड़ लिया। विभाग ने जब्त पनीर का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है।

जानकारी के अनुसार, एक-दो के भीतर रिपोर्ट जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीरगांव में पंछी डोर्स एंड प्लाईवुड फैक्ट्री संचालित है। इसी फैक्ट्री के भीतर अंशु बंसल नामक व्यक्ति द्वारा सांवरिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम से पनीर तैयार किया जा रहा था। इसी फैक्ट्री से तैयार 650 किलो पनीर पिकअप वाहन में भरकर ओडिशा भेजा जा रहा था।
फैक्ट्री से पनीर निकलते ही मुखबिर ने इसकी सूचना फूड एंड सेफ्टी विभाग के अफसरों को दी। इसके बाद विभाग ने आनन-फानन में टीम तैयार की। टीम ने जोरा मॉल के पास पिकअप को रोका। जांच के दौरान पिकअप से पनीर की खेप मिली। टीम ने ड्राइवर से दस्तावेज के बारे में जानकारी मांगी, जो नहीं थी। विभाग अब फैक्ट्री में पनीर निर्माण की प्रक्रिया और इससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments