google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अवैध शराब का भंडाफोड़, 66 हजार रुपये की शराब जब्त...

1 day ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव :- अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने ग्राम मुरमुदा स्थित एक पुराने खंडहर मकान से अलग-अलग ब्रांड की कुल 614 पाव अवैध शराब जब्त की थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 110.52 लीटर और कीमत करीब 66,630 रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को डोंगरगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुरमुदा निवासी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू अपने घर के पास स्थित एक पुराने खंडहर मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम मुरमुदा पहुंचकर संबंधित खंडहर मकान की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी खेमलाल कदम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में शराब मिली।


तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 614 पाव शराब बरामद की। इसमें 385 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब, 154 पाव शोले देशी प्लेन शराब, 30 पाव सुपर 36 देशी प्लेन शराब, 13 पाव शेरा देशी प्लेन शराब, 13 पाव मैकडॉवेल नंबर-1, 15 पाव सिंडिकेट अंग्रेजी शराब और 4 पाव देशी मसाला शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 110.52 लीटर है, जिसकी कीमत करीब 66,630 रुपये आंकी गई है। शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 542/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।


घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेने के साथ उसके संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की गई।


21 सितंबर 2026 को पुलिस को आरोपी के ग्राम मुरमुदा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद आरोपी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू, पिता फिरंता कदम, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरमुदा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मुजिब रहमान कुरैशी, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, अविलेश ढीढ़ी, भूपेन्द्र वर्मा, मिथलेश पटेल और मिल्कन वाल्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#राजनांदगांव #डोंगरगढ़ #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #शराबजब्ती #फरारआरोपीगिरफ्तार #मुरमुदा #क्राइम뉴스 #छत्तीसगढ़न्यूज #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html