google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षा और संस्कार के शिल्पियों का सम्मान: छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल ने 125 से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित....

1 hour ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा शुरू की गई पहल के तहत प्रदेश भर के 125 से अधिक सिक्ख शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए पहले चरण में शिक्षकों को ऑनलाइन 'सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन' (Certificate of Appreciation) प्रदान किया गया था। इसके पश्चात, अब राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में आयोजित एक सादे और गरिमामय समारोह में इन शिक्षकों को प्रत्यक्ष रूप से सम्मानित किया गया।

















इस विशेष सम्मान समारोह में राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, धमतरी, जगदलपुर और सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक शामिल हुए। समारोह के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नई पीढ़ी के संस्कार, चरित्र, व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारी के निर्माण में भी एक अहम भूमिका निभाते हैं।

छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के संस्थापक व अध्यक्ष और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अमरजीत सिंह छाबड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में नई रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली बच्चों के करियर के लिए शिक्षक आगे भी निशुल्क ट्यूशन और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। इसके साथ ही, आने वाले समय में काउंसिल द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए भी विशेष पहल की जा रही है।


इस पूरे आयोजन की रूपरेखा और समन्वय छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल लेडीज विंग की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका रतनजीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर काउंसिल के महासचिव गगन सिंह हंसपाल, राजू गुंबर, दलविंदर बेदी और गुरदीप टुटेजा सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए सम्मानित शिक्षकों ने इस अनूठी पहल के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल का आभार व्यक्त किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html