google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचने जा रहा इतिहास: प्रभु श्रीराम की दिव्य कथा ‘महाकाव्य रामायण कथा’ होगी रिलीज़...

3 hours ago
2 min read
  • 🌸 छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हो रहा है प्रभु श्रीराम का अवतरण 🌹छत्तीसगढ़ी सिनेमा में मनोरंजन का अद्भुत नया अध्याय प्रारंभ होगा महाकाव्य श्रीराम कथा के रूप में 🌸


ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
















छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में श्रीराम की दिव्य कथा अद्भुत सिनेमाई करिश्मा के साथ 25 सितंबर को दर्शकों के सामने आने को तैयार है। एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत तथा महोबिया फिल्म प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता प्रकाश महोबिया तथा संजय बुंदेला हैं। सह निर्माता हैं कुलदीप अग्रवाल तथा मोनिका सेन। फिल्म की शूटिंग मुंबई समेत छत्तीसगढ़ के सुरम्य प्राकृतिक वादियों में हुई है। फिल्म के निर्देशन की कमान अभिषेक सिंह ने संभाली है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म सितारे देव शर्मा और अंजली अरोरा सहित रजनीश दुग्गल, निर्भय वाधवा, शील वर्मा नज़र आएंगे। इनके साथ छत्तीसगढ़ के सशक्त कलाकारों की टोली भी है। जिनमें रजनीश झांझी, विक्रम राज, भुनेश साहू, ललित उपाध्याय, अनिरुद्ध ताम्रकार, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहु, तनु प्रधान तथा मनीषा वर्मा रामायण की लोकप्रिय विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म ‘महाकाव्य रामायण कथा’ का विषय अत्यंत दिव्य और प्रभावशाली है, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर छत्तीसगढ़ी भाषा में बनी यह पहली फिल्म है ।

इस फिल्म में राम - सीता के शाश्वत प्रेम गाथा को बेहद रोचक व जीवंत ढंग से चित्रित गया है, जो दर्शकों को भक्ति भाव से विभोर कर देगा। पौराणिक कथा और वह भी छत्तीसगढ़ी भाषा में भक्ति, संगीत और मनोरंजन की त्रिवेणी है, जो दर्शकों को ऐसी जादुई दुनिया में ले जाएगी, जहाँ दर्शक अपना सब कुछ भूलकर राम की भक्ति में खो जाएगा।


संगीत की मधुर रचनाएँ आशीष एण्ड देव ने तैयार की हैं। फिल्म के गीत इतने कर्णप्रिय और भावपूर्ण हैं कि दर्शक उन्हें लंबे समय तक गुनगुनाते रहेंगे। गीतों को अपनी सुमधुर आवाज़ से कैलाश खेर सहित जावेद अली, शाहिद, फरहाद भिवंडी वाला, शान तथा वैशाली सामंत आदि गायक - गायिकाओं ने सजाया है। छायांकन में प्रतिभा दिखाई है कुणाल वी कदम तथा रवि पर्चा की जोड़ी ने, जो दृश्यों को और भी आकर्षक बनाती है। दिव्य रामकथा को भव्य रुप में प्रस्तुत करते हुए यह फिल्म कला, मनोरंजन और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है।


इसमें दर्शकों को राम कथा के रूप में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा की एक नई, सशक्त और रचनात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिलेगी। निस्संदेह, फिल्म ‘महाकाव्य रामायण कथा’ छत्तीसगढ़ी फिल्म इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। आइए, हम सब रामभक्ति में रसमग्न होने के लिए इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के प्रदर्शन का 25 सितंबर 2026 का उत्सुकता से इंतजार करें।

🙏

— डॉ. विजय कुमार शाही

शिक्षक, लेखक एवं फिल्म अभिनेता

कवर्धा


विशेष सूचना यह है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग श्याम टॉकीज में प्रीमियर के रूप में किया जाएगा समय निर्धारित हो चुका है 12:00 से स्क्रीनिंग होगी इस फिल्म की और इस फिल्म के कलाकार सभी मौजूद रहेंगे यह जानकारी शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता राकेश कुमार साहू ने दिया है आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है।

शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html