रायपुर में भव्य 'सियान सेवा महाकुम्भ': अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वयोवृद्धों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के खास मौके पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक भव्य राज्य-स्तरीय "सियान सेवा महाकुम्भ" का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने वयोवृद्धों का गर्मजोशी से सम्मान किया और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया।

समाज की मार्गदर्शक शक्ति हैं बुजुर्ग -
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद और उनका जीवन का लंबा अनुभव पूरे समाज व राष्ट्र को सही दिशा दिखाने का सबसे बड़ा संबल है। इस आयोजन के जरिए सभी ने बुजुर्गों की सेवा और उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प लिया।

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी -
इस आयोजन में शासन-प्रशासन और क्षेत्र के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, और छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास की प्रमुख उपस्थिति रही। इनके अलावा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंचे वयोवृद्ध जन मौजूद रहे।

#सियान_सेवा_महाकुम्भ #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस #सेवा_संकल्प_अभियान #breakingADnnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments