google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेमेतरा के धनगांव में रामधुनि महाकुंभ का भव्य समापन: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात....

Oct 1
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बेमेतरा, बेमेतरा जिले के धनगांव में चल रही राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता और स्वर्ण जयंती समारोह का शानदार समापन हुआ। इस दौरान पूरा गांव राम के भजनों और मंजीरों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं भजन मंडलियों ने अपने पारंपरिक परिधानों और शानदार प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी।

इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय, सांसद विजय बघेल, और विधायक दीपेश साहू व ईश्वर साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और संत मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष संत राजीव लोचन दास महाराज और ग्रामीणों ने अतिथियों का फूल और अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।


मंजीरा लेकर भजन में रमीं कौशल्या साय

कार्यक्रम का एक बड़ा आकर्षण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय का भक्तिमय रूप सामने आया। रामधुनि की प्रस्तुति के दौरान वे खुद को रोक नहीं पाईं और हाथ में मंजीरा लेकर भजन मंडली के साथ संगत करने लगीं, जिससे वहां का पूरा माहौल राममय हो गया।


शहीद जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि -

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी टोलियों का उत्साह बढ़ाया और बताया कि इस बार सबसे ज्यादा टीमें कबीरधाम जिले से आई हैं। इस दौरान एक भावुक पल भी आया जब पितृ पक्ष के मौके पर साल 2000 से लेकर अब तक नक्सल अभियानों में शहीद हुए 1399 जवानों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि दी गई। विजय शर्मा ने बस्तर समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में आ रहे सकारात्मक बदलावों का भी जिक्र किया।


गांव को मिली 20 लाख के विकास कार्यों की सौगात -

कार्यक्रम के बीच ग्राम पंचायत की सरपंच मोनिका गजानंद साहू ने गांव की विकास से जुड़ी जरूरतें अतिथियों के सामने रखीं। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धनगांव में शेड और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी।


पेंड्रीतराई ने जीता पहला इनाम -

इस राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता में कबीरधाम के पेंड्रीतराई की टोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और एक लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया। मुंगेली के कन्हारपुर ने दूसरा, बेमेतरा के कटई ने तीसरा, धमतरी के पोड़ी ने चौथा और मुंगेली के पीड़ा गांव की टीम ने पांचवां स्थान हासिल किया।


इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत बांधे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी और नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और भजन टोलियां उपस्थित रहीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html