google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर के आलीशान होटल में लाखों का फर्जीवाड़ा, एफआईआर दर्ज...

6 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ट्यूलीप एरिना (Tulip Arena) होटल में एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यहाँ काम करने वाले दो अकाउंटेंट ने हेराफेरी करते हुए होटल को 28 लाख 16 हजार रुपये का भारी नुकसान पहुँचाया है। हाल ही में हुए ऑडिट के दौरान जब इस गड़बड़ी की पोल खुली, तो होटल के ऑपरेशन मैनेजर संजीव कुमार ने तत्काल तेलीबांधा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।


















पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला (FIR) दर्ज कर लिया है।


अधिकारों का किया गलत इस्तेमाल -

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, कंपनी के बैंक खातों से लेन-देन और भुगतान करने का अधिकार इन दोनों आरोपियों के पास था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए दोनों ने कंपनी के खाते से एक बड़ी रकम अपने और अपने करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। किसी को शक न हो, इसलिए शातिर तरीके से होटल के लेजर बुक (खाता बही) में इस हेराफेरी को अलग-अलग व्यक्तियों और फर्मों को किए गए भुगतान के रूप में दर्ज कर दिया गया।


नकद पैसों को बताया यूपीआई पेमेंट -

जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी ने लगभग 22.34 लाख रुपये, जबकि जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े ने 5.81 लाख रुपये का गबन किया है। आरोपियों ने सिर्फ बैंक ट्रांसफर से ही धोखाधड़ी नहीं की, बल्कि ग्राहकों से होटल की कैश बिलिंग (नकद) में मिली रकम को भी अपनी जेब में रख लिया और रिकॉर्ड में उसे यूपीआई (UPI) पेमेंट दिखा दिया।


सबूत मिटाने के लिए सिस्टम से की छेड़छाड़ -

अपने इस बड़े फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए आरोपियों ने अकाउंटिंग रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर और ई-मेल तक में भारी फेरबदल की। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब डिजिटल डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन और उन सभी खातों की कुंडली खंगाल रही है, जिनमें यह रकम भेजी गई थी, ताकि यह पता चल सके कि पैसों का इस्तेमाल कहाँ और कैसे किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html