दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, डोंगरगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दीपावली के पर्व को देखते हुए डोंगरगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने स्थानीय बाजारों में औचक निरीक्षण करते हुए मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्रियों के कुल 15 सैंपल जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। त्योहार के वक्त खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि यदि लैब रिपोर्ट में मिलावट या किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मिलावट करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का कहना है कि त्योहारी सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह विशेष चेकिंग अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को पूरी तरह सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।
#डोंगरगढ़ #दीपावली2026 #खाद्यविभाग #छत्तीसगढ़न्यूज़ #मिलावटखोरोंपरकार्रवाई #FoodSafety #DongargarhNews#breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments