google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा....

50 minutes ago
2 min read
  • विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता...

  • विकसित भारत-2047 की कल्पना को बच्चों ने रंगों में उकेरा, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित...

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों की विशेष कार्यशाला, विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने पर जोर...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। यहाँ विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के साथ-साथ शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बच्चों की कलाकारी को बेहद करीब से देखा और उनकी रचनात्मकता की जमकर तारीफ की।

रंगों में उकेरी 'विकसित भारत 2047' की तस्वीर -

इस आयोजन में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विभिन्न संकुलों के चुनिंदा विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कूची और रंगों के माध्यम से 'विकसित भारत-2047' के अपने सपनों को कैनवास पर जीवंत कर दिया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास देखते ही बनता था, जिन्होंने अपनी मुखर वाणी से सबको प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों को उनकी पसंद और भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सभी विजेताओं को मंच पर प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


रायगढ़ की नई शैक्षणिक सुविधाओं का उठाएं लाभ: ओ.पी. चौधरी -

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और अनगिनत अवसर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने रायगढ़ में खुले नए नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और आधुनिक नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे इनका पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे अपनी रुचि के अनुसार सही लक्ष्य चुनें और आगे बढ़ें।

शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन -

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला रखी गई। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूल, प्रयास, एनटीएसई (राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य) और श्रेष्ठा जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। विशेषज्ञ शिक्षकों ने यहाँ अध्ययन की नई रणनीतियों और बच्चों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करने के गुर सिखाए।

इस भव्य आयोजन के दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी समेत विभिन्न संकुलों के सीएसी (CSC), पंचपारा स्कूल के प्राचार्य और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के मुख्य विजेता:

  • प्राथमिक स्तर:

    • चित्रकला: संजना प्रजापती (प्रथम), रोशनी चौहान (द्वितीय), परिधी चौहान (तृतीय)

    • भाषण: फातिमा महंत (प्रथम), कुमकुम श्रीवास (द्वितीय), पूजा चौहान (तृतीय)


  • माध्यमिक स्तर:

    • चित्रकला: प्राची मेहर (प्रथम), मिथिला पटेल (द्वितीय), भूमिका निषाद (तृतीय)

    • भाषण: मीनाक्षी साहू (प्रथम), शिबिका कुमारी (द्वितीय), महिमा गुप्ता (तृतीय)


  • हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर:

    • चित्रकला: गरिमा पटेल (प्रथम), नियति प्रधान (द्वितीय), योगेश संजय (तृतीय)

    • भाषण: तुषार चौहान (प्रथम), प्रिन्सी पटेल (द्वितीय), रूची चौधरी (तृतीय)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html