आदिवासी आश्रम में पांचवीं के छात्र से मारपीट का आरोप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सक्ती :- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। डभरा थाना क्षेत्र के आदिवासी आश्रम कंवलाझर में कक्षा पांचवीं के एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौच किए जाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, छात्र को छात्रावास से बाहर निकालने की भी शिकायत सामने आई है। मामले में आश्रम के चपरासी पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, आश्रम के चपरासी किरन ने कथित तौर पर शराब के नशे में छात्र सिद्धार्थ केंवट के साथ मारपीट की। इसके बाद बच्चा करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम घोघरी में अकेला रोते हुए मिला। ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच कृष्णों दास महंत ने बच्चे से जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि छात्र आश्रम से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम घोघरी में अकेले रोते और भटकते हुए पहुंचा। इसी दौरान ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच कृष्णों दास महंत की नजर छात्र पर पड़ी। सरपंच ने बच्चे से घटना की जानकारी ली और उसके माता-पिता को सूचना दी। सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन में चपरासी के साथ-साथ आश्रम अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि छात्र की उचित देखरेख नहीं की गई और उसे छात्रावास से बाहर जाने दिया गया।
आखिर आदिवासी आश्रम में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? यदि छात्र के साथ मारपीट हुई और उसे छात्रावास से बाहर निकाला गया, तो इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही छात्र की सुरक्षा और पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता
राकेश साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़। #Sakti #Dabhra #TribalAshram #StudentSafety #ChildRights #HostelNews #InvestigationDemand #ChhattisgarhNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments