google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फेसबुक दोस्ती पड़ी भारी: पार्टी पद के नाम पर युवक से ₹82 लाख की ठगी...

4 days ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82 लाख 63 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने मनेंद्रगढ़ निवासी महिला पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया और पार्टी में पद दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में अपने और परिचितों के खातों में रकम जमा कराई।





















पैसे देने के बाद भी युवक को न तो पार्टी में कोई पद मिला और न ही उसकी रकम वापस हुई।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की पहचान चेतन आनंद दुबे के रूप में हुई है, जो सरकंडा इलाके का रहने वाला है। चेतन ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बेरोजगार है। इससे पहले वह एक फर्म में निजी सलाहकार के रूप में काम करता था।


पीड़ित के मुताबिक, पिछले साल फेसबुक के जरिए उसकी पहचान खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ निवासी निखत परवीन साबरी से हुई थी। फेसबुक पर पहचान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दौरान निखत ने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताया। साथ ही उसने दावा किया कि उसके पार्टी के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं।


इसी बीच चेतन ने महिला को गतौरी में स्थित अपनी जमीन से जुड़े विवाद के बारे में बताया। आरोप है कि निखत ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक से संबंधित काम कराने में उसकी मदद की। जमीन से जुड़े काम में मदद मिलने के बाद चेतन का महिला पर भरोसा बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद निखत ने चेतन को राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का प्रस्ताव दिया। उसने कथित तौर पर कहा कि पार्टी में पद हासिल करने के लिए पार्टी फंड में रकम जमा करनी होगी। महिला की बातों और पहले मिली मदद के कारण चेतन ने उस पर भरोसा कर लिया।


पीड़ित का आरोप है कि निखत ने सबसे पहले उसकी शैक्षणिक डिग्री वाट्सऐप के जरिए मंगाई। इसके बाद उसे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक खाता नंबर दिया गया और उसमें रकम जमा करने के लिए कहा गया। शिकायत के मुताबिक, चेतन ने 11 जुलाई 2025 से बताए गए खाते में पैसे जमा करना शुरू कर दिया। इसके बाद रकम जमा कराने का सिलसिला लगातार चलता रहा। अगस्त से हर महीने करीब 49 हजार रुपए सहित अलग-अलग समय पर विभिन्न रकम जमा कराई गई।


पीड़ित का आरोप है कि महिला हर बार पार्टी में उसका काम आगे बढ़ने और बड़े नेताओं से बातचीत चलने की बात कहती रही। इसी भरोसे में वह लगातार पैसे देता गया। आरोप है कि कुछ रकम निखत की बहन सायना परवीन साबरी के खाते में भी जमा कराई गई। इस तरह अलग-अलग समय में कुल 82 लाख 63 हजार रुपए जमा कराने का दावा किया गया है। लंबे समय तक पैसे देने के बावजूद जब चेतन को पार्टी में कोई पद नहीं मिला तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि उसे पैसे भी वापस नहीं मिले।


इसके बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ और वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए महिला पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लेने का आरोप लगाया है। अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता और अलग-अलग खातों में जमा कराई गई रकम से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html