google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आबकारी विभाग का कर्मचारी: शराब दुकान बंद होने के बाद मांगने पहुंचा शराब....

Aug 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरिया जिले में आबकारी विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिला आबकारी विभाग में पदस्थ कर्मचारी उमाशंकर कुशवाहा शराब दुकान बंद होने के बाद वहां पहुंचकर शराब की मांग करते और कर्मचारियों से कथित तौर पर गाली-गलौज व धमकी देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का है। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के मुताबिक शराब दुकान बंद होने के बाद भी संबंधित कर्मचारी शराब लेने के लिए दुकान पर पहुंचते हैं। इस दौरान कर्मचारियों से कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने की मांग की जाती है। वीडियो बनाने वाले दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।


स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित कर्मचारी द्वारा शराब दुकान के कर्मचारियों से आए दिन शराब की मांग की जाती है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं धमकी देने का व्यवहार किया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी जिले में शराब दुकानों के संचालन और आबकारी नियमों की निगरानी की है, उसी विभाग का कर्मचारी यदि दुकान बंद होने के बाद शराब की मांग करता हुआ वीडियो में नजर आता है, तो विभागीय स्तर पर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?


वायरल वीडियो ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के आचरण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला आबकारी विभाग इस वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराता है या नहीं और जांच के बाद संबंधित कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होती है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित कर्मचारी का पक्ष सामने आना शेष है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html