google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर, उनका सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: न्यायाधीश राजेश खलखो....

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जैजैपुर/जांजगीर-चांपा:- आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के खास मौके पर ग्राम पंचायत आमगांव में एक विशेष विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जांजगीर चांपा) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना था।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे जैजैपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष, न्यायाधीश राजेश खलखो ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अनमोल धरोहर और सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव, त्याग और संस्कारों से ही आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। न्यायाधीश खलखो ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और सामाजिक सम्मान बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान न्यायाधीश ने 'माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007' के तहत बुजुर्गों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण और अनुविभागीय अधिकारी कमेटी के कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी।


60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त है कानूनी सहायता -

शिविर में उपस्थित अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बुजुर्गों को 'नालसा' (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016) के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक बिना किसी आय प्रमाण पत्र के बिल्कुल मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता पाने के हकदार हैं। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और ट्रिब्यूनल कोर्ट की सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला।

घर बैठे मिलेगी मदद, डायल करें 15100 -

अधिकार मित्र भगवती भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि जो बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं या सीधे कार्यालय नहीं आ सकते, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरा-लीगल वालंटियर्स के माध्यम से उन्हें घर-घर जाकर कानूनी मदद पहुंचाता है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या योजना की जानकारी के लिए वरिष्ठ नागरिक सीधे नालसा के राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैं।


स्वास्थ्य शिविर में हुई ग्रामीणों की निशुल्क जांच -

कानूनी जागरूकता के साथ-साथ आयोजन स्थल पर एक वृहद स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार अहिरवार, डॉ. प्रतिभा अहिरवार, फार्मासिस्ट रामायण प्रसाद चौहान और राजेंद्र पलंगे की मेडिकल टीम ने आमगांव के बुजुर्गों सहित अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें जरूरी दवाइयां व उपचार दिए।


इस सफल आयोजन में ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html