छत्तीसगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में दीर्घकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर सोमवार, 21 सितंबर 2026 को मंत्रालय (महानदी भवन) से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।
छुट्टियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है : -
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक (5 दिन)
दीपावली अवकाश: 06 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक (5 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक (5 दिन)
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से, राज्यपाल के नाम से यह आदेश जारी किया गया है। यह छुट्टियां शैक्षणिक सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए लागू होंगी। छात्रों और शिक्षकों को अब इन तय तिथियों के अनुसार अपनी छुट्टियां मिल सकेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments