google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्गोत्सव शांति समिति बैठक: प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश, गरबा और विसर्जन के लिए तय हुए नियम....

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ (Raigarh): आगामी दुर्गोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत और नगर सेना विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ शहर के विभिन्न दुर्गोत्सव आयोजन समितियों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

गरबा और डांडिया आयोजनों के लिए पूर्व सूचना अनिवार्य -

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजकों को गरबा और डांडिया कार्यक्रमों की पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को देनी होगी। समय पर जानकारी मिलने से कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं को समय रहते बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगी।


गरिमा बनाए रखने और अमर्यादित गानों पर रोक -

एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बैठक के दौरान विशेष रूप से गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आयोजकों को सख्त हिदायत दी कि डीजे या साउंड सिस्टम पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, अश्लील या अमर्यादित गानों का प्रसारण बिल्कुल न किया जाए। इसके साथ ही, कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से भी शालीन वेशभूषा और अनुशासित आचरण की अपेक्षा की गई है।


नशे पर सख्ती और लाउडस्पीकर के नियम -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने निर्देश देते हुए कहा कि उत्सव के माहौल में किसी भी तरह के नशे का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को पूरा अनुशासन बनाए रखना होगा। इसके अलावा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के इस्तेमाल के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन करने और केवल धार्मिक व भक्तिमय गीतों को ही प्राथमिकता देने की बात कही गई।


प्रतिमा विसर्जन और अन्य व्यवस्थाएं -

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। समितियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशासन और पुलिस द्वारा तय किए गए नियमों एवं दिशा-निर्देशों के तहत ही पूरी सावधानी के साथ विसर्जन प्रक्रिया को पूरा करें।


इस उच्चस्तरीय बैठक में एसडीएम रायगढ़, तहसीलदार, विभिन्न थानों के प्रभारी, यातायात पुलिस अधिकारी, नगर निगम उपायुक्त सहित स्वास्थ्य, विद्युत और नगर सेना विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html