चरित्र संदेह में पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका (32 वर्ष) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने बेल्ट से मोनिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने मोनिका को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments