बालोद के आदिवासी कन्या छात्रावास का डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया औचक निरीक्षण....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, 5 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने बालोद प्रवास के दौरान आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान बच्चियों ने प्रमुखता से ट्यूशन टीचर, कंप्यूटर और लाइब्रेरी की मांग रखी।
निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्यों को हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चियों के साथ उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने छात्रावास के बालिका कक्षों, स्नानगृहों (बाथरूम) और सेनेटरी वेंडिंग मशीन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परिसरों में स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, छात्रावास अधीक्षिका और संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा छात्राओं की सभी जरूरतों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments