महाअष्टमी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किए दर्शन, ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में हुए शामिल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, नवरात्रि की महाअष्टमी पर कवर्धा विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दरबार में हाजिरी लगाकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने नगर की सौ साल से भी ज्यादा पुरानी और प्रसिद्ध माता काली की खप्पर यात्रा के दर्शन किए।

रात के समय निकलने वाली इस पारंपरिक खप्पर यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर माता की सेवा में जसगीत गाए। इस प्राचीन धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे दूर-दराज के युवाओं और आम जनता से उन्होंने आत्मीय भेंट की और त्योहार का हालचाल जाना।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कवर्धा की खप्पर यात्रा हमारी संस्कृति और गहरी लोक आस्था का जीवंत प्रतीक है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। महाअष्टमी पर इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनना और भक्तों के साथ माता की आराधना करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने मां भगवती से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments