माता हासी देवी की द्विशत जयंती: रायपुर में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित समारोह में माता हासी देवी की स्मृति में 200 रुपये का विशेष सिक्का लोकांजित किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

यह सिक्का शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की दो सौवीं जयंती पर वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। सिंधी समुदाय के लिए यह गौरवशाली अवसर देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक है। इस विशेष सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ और 200 रुपए का मूल्य अंकित है, जबकि दूसरी तरफ माता हासी देवी की छवि उकेरी गई है। अनावरण के बाद देश-विदेश के सिक्का संग्राहक और भक्त इसे शदाणी दरबार के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कर सकेंगे।

समारोह के दौरान शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस गरिमामयी आयोजन में प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, डीजीपी अरुण देव गौतम और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित देश के कोने-कोने से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments