महासमुंद में दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से नकदी चोरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- महासमुंद: महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी की डिक्की से अज्ञात चोर ने ₹58,130 की नकदी पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी को बनाया निशाना:
मिली जानकारी के अनुसार, मेघबसंत कॉलोनी (महासमुंद) निवासी धरमचन्द जैन ने 19 अक्टूबर 2026 को अपनी दुकान के कलेक्शन का ₹58,130 नकद एक बैग में भरकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा था। दोपहर करीब 3:25 बजे वे बीटीआई रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने स्कूटी खड़ी कर किसी काम से बैंक के अंदर गए थे।
10 मिनट के भीतर हुई वारदात:
इसके लगभग 10 मिनट बाद, दोपहर 3:35 बजे जब धरमचन्द जैन बैंक से बाहर आए और पासबुक रखने के लिए स्कूटी की डिक्की खोली, तो उसमें रखे कलेक्शन के पैसों से भरा बैग गायब मिला।
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट:
घटना के तुरंत बाद धरमचन्द जैन ने अपने भतीजे सौरभ लूनिया को इस वारदात की जानकारी दी और थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। #MahasamundNews #AxisBank #ChhattisgarhCrime #ScootyTheft #PoliceInvestigation #CGNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments