google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में इलाज के दौरान निधन...

Sep 9
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोंडागांव :- धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों सहित धनोरा और फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, निधि एस. नेताम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका रायपुर में इलाज जारी था।


उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। हाल ही में स्थानांतरण के बाद उन्होंने धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले निधि एस. नेताम ने फरसगांव तहसील में करीब ढाई वर्ष तक अपनी सेवाएं दी थीं। फरसगांव ही उनकी पहली पदस्थापना थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ स्थानीय लोगों से भी सहज और मिलनसार व्यवहार बनाए रखा।


निधि एस. नेताम के निधन की सूचना के बाद धनोरा में व्यापारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि निधि एस. नेताम के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी को खो दिया है।


उनका निधन प्रशासनिक विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी और अपूरणीय क्षति है। नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कन्हानपुर, तहसील सरोना, जिला कांकेर में किया गया। उनके निधन से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html