google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा की.....

10 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा। उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संचालित गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में अभियान के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, तारीख और आयोजन स्थलों पर चर्चा की गई।

















साव ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने और एक माह तक चलने वाले अभियान को प्रभावी तथा जनोन्मुखी स्वरूप देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए शासन, प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों का समयबद्ध और व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।


अरुण साव ने 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद के दिया’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करने के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। उन्होंने ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला और भाषण के माध्यम से व्यक्त किए गए विचारों का भी उल्लेख किया। उप मुख्यमंत्री ने अभियान के शेष कार्यक्रमों के लिए तिथिवार कार्ययोजना तैयार करने और आयोजन स्थलों का चयन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की तारीख, स्वरूप और आयोजन स्थल की जानकारी पहले से दी जाए।


साव ने गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ नदी-घाटों की साफ-सफाई, बड़े स्तर पर पौधरोपण, रक्तदान और अंगदान जैसी जनसेवा गतिविधियां आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित करने के निर्देश भी दिए। साव ने कहा कि लाभार्थियों के अनुभवों और बदलाव की कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाए। उनके मुताबिक अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को उनसे जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।


उप मुख्यमंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी गांव और शहरों तक पहुंचाने के लिए मुनादी, बैनर, पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html