पेट्रोल पंप में पानी मिलाकर बेचने का दावा; दीपक बैज ने उठाए सवाल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी:- रायपुर में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का मामला सामने आने के दावे के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में इस मामले को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के पेट्रोल पंप से जोड़ते हुए गंभीर सवाल उठाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगे पेट्रोल और ईंधन की बढ़ती कीमतों से पहले ही आम जनता परेशान है, ऐसे में पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने की शिकायत सामने आना बेहद गंभीर विषय है। पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि जिस पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन बेचने का आरोप सामने आया है, क्या वह भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का पेट्रोल पंप है?
कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सवाल किया है कि यदि पेट्रोल में पानी मिलाकर बिक्री की जा रही थी तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और आम उपभोक्ताओं को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा। पोस्ट में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने तंज कसा कि महंगे पेट्रोल से परेशान जनता के सामने अब ईंधन में पानी मिलाकर बेचने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने संबंधित पेट्रोल पंप और ईंधन की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पेट्रोल पंप के स्वामित्व और पेट्रोल में पानी मिलाए जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments